Monday 2 February 2015

नम भूमि दिवस पर " मोक्ष दायिनी को मृत्यु क्यों "

२ फरवरी को नम भूमि दिवस के उपलक्ष में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के इको वन क्लब के सदस्यों एवं परिसर के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का विषय " मोक्ष दायिनी को मृत्यु क्यों " था जिसमें उन्होंने गन्दगी के कारण पवित्र गंगा माँ की दुर्दशा के बारे में बताया। इको वन के कार्यकर्ताओ ने बताया कि इस बार का नम भूमि दिवस का विषय " हमारे भविष्य के लिए नम भूमि " है। इस कार्यक्रम में परिसर के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इस पूरे कार्यक्रम में १०० से अधिक छात्र व् छात्राएं उपस्थित थे। सभी विद्यार्थियों इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित नज़र आ रहे थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इको वन के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य को पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया। यह कार्यक्रम डॉ अनिल पाण्डेय व् अन्य सदस्यों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। ईको वन संस्था द्वारा गत चार वर्षों में इस तरह के कई कार्यक्रम विन्ध्य क्षेत्र में सम्पन्न हो चुके हैं जिनमें खड़ंजा फॉल व् विंढम फॉल भी सम्मिलित है।

1 comment:

Share your views here